आम चर्चा

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल पालक में कार्यक्रम संपन्न, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। ‎देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संकुल पालक से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन ढोलबज्जा में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए श्री सुकलाल मेरावी सरपंच ग्राम पंचायत चोरभट्टी  विशेष आमंत्रित नामित अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुवात मां शारदे की पूजन से हुआ। श्री सोहन यादव संकुल प्राचार्य के मार्गनिर्देशन एवं समन्वयक श्री तीजराम विश्वकर्मा के अगुवाई में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।  सर्वप्रथम कार्यक्रम के उद्देश्य , महत्व और उपयोगिता पर प्राचार्य महोदय द्वारा प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात भाषण एवं चित्रकला के प्रतिभागियों द्वारा अपना प्रस्तुति दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बैरख के कुमारी अमिता धुर्वे  तथा प्राथमिक स्तर पर बालक आश्रम शाला बैरख से कुमारी रचना प्रथम रही। इसी प्रकार चित्रकला में माध्यमिक स्तर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोलबज्जा से कुमारी  रजौतिन धुर्वे एवं प्राथमिक स्तर पर बालक आश्रम शाला बैरख से कुमारी अंकिता धुर्वे प्रथम रही। विजयी बच्चों को संकुल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
‎इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुरतिया राम साहू, आयोजक एवं व्यवस्था प्रभारी श्रीमति सतरूपा भारद्वाज सहित प्रधानपाठक / शिक्षक श्रीमती आरती झारिया, देवेंद्र खरे , भेजेन्द्र साहू, राजेश सोनवानी, पुरन साहू , विजय देवांगन , दिनेश झारिया आदि शिक्षकगण द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिये।
‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button