आम चर्चा

पोंडी सरस्वती शिशु मंदिर में नमामि भारतम् के तहत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

आशु चंद्रवंशी,पोंडी। सरस्वती शिशु मंदिर पोंडी में नमामि भारतम् अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेजेस पोंडी के प्राचार्य एसके गुप्ता रहे। अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष जयराम साहू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में खंड बोडला के प्राइवेट स्कूल अध्यक्ष गंगाराम साहू रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएन यादव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉक्टर जयप्रकाश वर्मा, उपसरपंच मुकेश कुंभकार, दुर्योधन पाली, वेद साहू, रामकुमार नामदेव, मनोहर साहू, सुनील कुंभकार, अमन पाली और चंदू साहू उपस्थित रहे। अमृत मिरी, तुकाराम वर्मा सहित विद्यालय परिवार के 135 भैया बहन, पूर्व छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिन, प्रधानाचार्य, आचार्य दीदी, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी की।

अंत में प्रधानाचार्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button