आम चर्चा

76th Indian Independence Day 2022: लाल किले से प्रधानमंत्री ने दिया नया नारा- ‘अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान होगा’

नई दिल्ली। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।

आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार ‘तिरंगा’ फहराया। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, दुनिया के हर कोने में आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि ये गांधी, बोस, अंबेडकर को याद करने का समय है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। 

प्रधानमंत्री ने नया नारा देते हुए कहा कि अब ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है, यह जनआंदोलन है।

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा, अल्लूरी सीताराम राजू को किया याद

पीएम मोदी लाल किले से प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम आज़ादी के जंग की चर्चा करते हैं तो हम आदिवासी समाज का गौरव करना हम नहीं भूल सकते हैं। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों जैसे बिरसा मुंडा, अल्लूरी सीताराम राजू और गोविंद गुरु ने भारत के हर कोने में स्वतंत्रता संग्राम को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव को देखते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं,
हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं।

हम भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में कदम रख रहे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button