आम चर्चा

ओडिशा से कार में 11.86 लाख रुपए का गांजा छिपाकर बिहार जा रहे दो तस्करों को चिल्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। ओडिशा से कार में 11.86 लाख रुपए का गांजा छिपाकर बिहार जा रहे दो तस्कर पकड़े गए हैं। मध्यप्रदेश बॉर्डर पर चिल्फी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर कार की डिक्की और सीट के नीचे 1 क्विंटल 18 किलो 625 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी विकास बघेल के मुताबिक आरोपी कुनाल दयाल पिता सुरेन्द्र दयाल (37) निवासी महेन्द्रू जिला पटना (बिहार) और नवीन कुमार पिता स्व. रामदेव यादव (30) बीजवनपर जिला नालंदा (बिहार) के रहने वाला है। ओडिशा से ये दोनों कार क्रमांक- जेएच 04 डी 8284 में गांजा लेकर बिहार की ओर जा रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिल्फी थाने के सामने घेराबंदी की। कार को रोकवाया गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की व सीट के नीचे 56 पैकेटों में 1 क्विंटल 18 किलो 625 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 11.86 लाख रुपए बताई जा रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों के क्रिमिनल बैकग्राउंड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पूछताछ में पता चला है कि जिस कार में गांजा तस्करी की जा रही थी, वह आरोपी कुनाल दयाल की है। कार का रजिस्ट्रेशन झारखंड आरटीओ में आरोपी की मां के नाम पर है। ओडिशा से गांजा ले जाकर दोनों आरोपी इसे बिहार में खपाने वाले थे। मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उ.नि. त्रिलोक प्रधान, प्र.आर. उमाशंकर नाग, आर. अमन, जितेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रकांत वर्मा, तोरण नेताम, शुशांत पटेल, हरजेन्द्र रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button