आम चर्चा

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय हुई बैठक : भाजपा का मंडल स्तर पर होगा बूथ सशक्तिकरण प्रशिक्षण

कवर्धा। भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश स्तर लेकर जिला,मंडल व शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर चल रहा अभियान में बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत जोरों पर चल रही है. भाजपा जिला कवर्धा के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के निर्देशन में बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई, जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कबीरधाम में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, बूथ सशक्तिकरण जिला समिति, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण मंडल समिति की बैठक की गई बैठक के पूर्व पूजा अर्चना कर अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया।

कवर्धा जिला में 802 बूथ हैं बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की योजना संरचना को लेकर चर्चा की गई एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मोर आवास-मोर अधिकार अभियान बूथ स्तर के तहत जनता के हक में संघर्ष कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

बैठक को संबोधित करते हुए सचिन बघेल जिला संगठन
प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने जो भी कार्यक्रम तय किया है उसे हम शत् प्रतिशत पूरा कर रहे है, पार्टी ने अभी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे भी हमें समय पर पूरा करना है। शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक को अपने शक्ति केन्द्र के बूथ में कार्य का बंटवारा आवश्यक रूप से करना है। आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार रहना है और सभी को मेहनत कर सरकार बनाना है,
बूथ सशक्तिकरण की कार्य योजना को सभी को समझना है। सरल एप्प के माध्यम से डाटा का संकलन करना है और सभी कार्यकर्ताओं को 7820078200 डायल करवाना है, तब होगी बूथ मजबूत।

जिला सह संगठन प्रभारी अंजू सिंह राजपूत ने कहा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बैठक उपस्थित की समीक्षा की साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे करे जिसके चलते 2024 में भाजपा की जीत हासिल हो और और सरकार भाजपा की बने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसकी मजबूती के आधार स्तम्भ इसकी कार्यप्रणाली और कार्यकर्ता हैं हमने बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य किया है जिसके परिणाम सुखद हैं देश मे आज केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा कि इसके पूर्व में भी हमने मेरा बूथ सबसे मजबूत पर सार्थक कार्य किए जिसका परिणाम केंद्र में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार है अब केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान के दायित्व का सफलता से निर्वाहन करना है हम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथों तंक जाएंगे अपना बूथ मजबूत बनाएंगे और पार्टी हित में सकारात्मक परिणाम लाने में अहम भूमिका निभाएंगे भाजपा कार्यकर्ता दायित्व निर्वाहन में सदैव सजग रहता है और सफल परिणाम में अपनी सहभागिता निभाता है ।

सिया राम साहू पूर्व विधायक ने बताया कि अप्रेल माह से मई तक बूथ स्तर से जिला स्तर तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जाना है, जिसमें 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, 11 को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती व 14 डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाने की बात कही।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी,संतोष पटेल, जसविंदर बग्गा, शिवनाथ वर्मा, भावना बोहरा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री,भाजपा मंत्री सुरेश दुबे,रोशन दुबे,बसन्त नामदेव जिला सोशल मीडिया संयोजक, 14 मंडल के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, बूथ अध्यक्ष ,बूथ पालक, BlA2 शक्ति केंद्र के संयोजक गण की मौजूदगी में एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button