आम चर्चा

बोड़ला में आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाया गया : दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला। नगर पंचायत बोड़ला मुख्य मार्ग और अंदरूनी सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। नगर पंचायत के सीएमओ प्रणव प्रधान के निर्देशन में आवारा और सड़कों पर बैठे मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य रात के अंधेरे में होने वाले सड़क हादसों से इंसानों और मवेशियों दोनों की जान बचाना है।

रात में चमकेगी बेल्ट, अलर्ट होंगे वाहन चालक

सड़कों के बीचो-बीच मवेशियों के बैठे रहने से रात के समय वाहन चालकों को वे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर हादसे हो जाते हैं। अब इन मवेशियों के गले में विशेष रेडियम बेल्ट लगाई गई है। इस बेल्ट पर वाहनों की लाइट पड़ते ही यह चमकने लगती है, जिससे वाहन चालक काफी दूर से ही सतर्क हो जाएंगे और अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कर लेंगे।

CMO ने की पशुपालकों से अपील

नगर पंचायत बोड़ला के CMO प्रणव प्रधान ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान बेहद जरूरी था। हमारी टीम लगातार आवारा पशुओं को यह सुरक्षा बेल्ट पहना रही है। इसके साथ ही हम क्षेत्र के पशुपालकों से भी अपील करते हैं कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। यदि बार-बार समझाइश के बाद भी पशुओं को सड़कों पर लावारिस छोड़ा गया, तो संबंधित पशुपालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की इस मानवीय और सुरक्षात्मक पहल की स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button