सक्रियता और समर्पण का मिला फल : अजीत साहू कवर्धा जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अजीत साहू की कार्यक्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।अजीत साहू की इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अजीत साहू अपनी इस नई भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
सक्रियता और समर्पण का मिला फल
अजीत साहू लंबे समय से संगठन की गतिविधियों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं। कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, कार्यक्रमों और स्थानीय मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
संगठन का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत साहू ने जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”
वही उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।



