आम चर्चा

देश की जनता को मोदी जी पर पूरा विश्वास, अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जरूर पूरा होगा : गोवर्धन चंद्रवंशी

छत्तीसगढ़ में दो चरण के मतदान हो चुके हैं इसी कड़ी में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने हैं जिसमें दुर्ग,रायपुर,बिलासपुर,जांजगीर-चांपा, रायगढ़,कोरबा और सरगुजा शामिल हैं। इसी कड़ी में पांडातराई मोहगांव मण्डल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन चंद्रवंशी ने अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता को मोदी जी पर पूरा विश्वास, अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। श्री चंद्रवंशी ने बताया कि देश की जनता को मोदी जी पर है पूर्ण विश्वास, अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जरुर पूरा होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव में ऐतिहासक जीत मिली है अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसी ही धमाकेदार जीत मिलेगी। पिछले पांच साल कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को मोदी जी की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस प्रदान किया गया। सरकारी ख़र्च पर रामलला के दर्शन कराए जा रहे है। तेंदुपत्ता संग्राहकों चरण पादुका मिलना शुरू हो जाएगा। ये सभी भाजपा के सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य से पूरा हो रहा है। कि आज भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर हर क्षेत्रों में सभी समाज व वर्ग की महिलाएं अपनी सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित कर रहीं हैं तो वहीं नेतृत्व भी कर रहीं हैं। महिला शक्ति समाज के सभी क्षेत्रों में मौजूद है और देश के विकास के लिए अहम है। ‘अगर हम कानून, शिक्षा, विज्ञान और पुलिस में ‘नारी शक्ति’ की ओर देखें, तो हमारी बेटियां और माताएं भारत में अहम योगदान दे रही हैं। आज से 10 वर्ष पूर्व एक समय ऐसा था जब देश की महिलाएं चूल्हे के धुएं से अस्वस्थ हो रही थी, लेकिन अब उज्ज्वला योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं को इज्जत घर मिला, आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता से उन्हें सम्मान मिला और बेटी बचाओ-बेटो पढ़ाओ जैसे अभियान से बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की राह मिली है यह तभी संभव हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा एक सशक्त और निर्णय लेने वाला नेतृत्व भारत को मिला। 2047 तक विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प में महिलाओं की भूमिका को भी अग्रणी रूप में देखा जा रहा है और उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
गोवर्धन चंद्रवंशी ने आगे बताया कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना से आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। महिला स्वसहायता समूह की बहनों को रेडी-टू-ईट का पुनः अधिकार देकर भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने लक्ष्य को प्रदर्शित किया है। आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न समाज की महिलाएं भी समाज सेवा से लेकर देश में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने हुनर व कौशल से देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारा देश एक धर्म निरपेक्ष राज्य है और सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें सभी समाज की समान साझेदारी है और सभी समाज के योगदान विशेषकर महिलाओं के सहयोग से आज हमारा देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री गोवर्धन चंद्रवंशी ने आगे बताया कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया। आज महज कुछ महीनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा।मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा का कमल खिलना तय है। श्री गोवर्धन चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा के सांसद प्रत्याशी संतोष पाण्डेय,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा जी और पंडरिया विधानसभा की तन मन से क्षेत्र वासियों के लिए विकास का सौगात देने वाली विधायक दीदी भावना बोहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button