आत्मानांद स्कूल पोंडी में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम स्कूल पोंडी में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर चंद्रयान के सफलता पूर्वक लैंडिंग के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।इस दौरान अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्र छात्राओं को चंद्रयान से जुड़ी 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर चंद्रयान से जुड़ी जानकारी साझा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वेद साहू ने छात्र छात्राओं को चंद्रयान के सफलता के एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दिया।उन्होंने ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिला है।जिसकी वजह से भारत दुनिया में में चौथा देश बना,जिसने चंद्रयान पर सफलता हासिल किया।जो हमारे देश के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एनके चंद्रवंशी ने भी अंतरिक्ष दिवस को लेकर प्रकाश डाला।इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता बी.पात्रे, पी परमार भौतिक व्याख्याता, रसायन व्यख्याता कु. एस खटकर,गणित व्यख्यता कु. एच सलूजा,राकेश साहू,प्रजापति,कोठरी सर सहित स्कूल के टीचर और छात्र – छात्राएं उपस्थित रही।