आम चर्चा

श्री श्री 1008 दस दिवसीय 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन आज से,भव्य शोभायात्रा के साथ होगा प्रारम्भ

कवर्धा। जिले के कवर्धा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रबेली में फोक नदी के किनारे राजा बगीचा में 21 कुण्डीय गणेश महायज्ञ 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। गणेश महायज्ञ 12 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। वहीं 21 दिसंबर को पूर्णाहूति होगी, जिसमें 172 यजमान बैठेंगे। इस यज्ञ के आयोजक समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी भक्तगण है।

21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ आयोजन का रूपरेखा

शोभायात्रा एवं ध्वजारोहण पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथी (12 दिसम्बर 2022 ) समय प्रातः 10 बजे से

13.12.2022 प्रातः 6 बजे शिव अभिषेक, नान्दी श्राध्द, ध्वजारोहण, मण्डप प्रवेश, देव स्थापना एवं पूजन अहर्णिमंथन एवं हवन एवं आरती संगीतमयी श्री रामचरित कथा।

समय अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे प्रति दिवस 11:30 बजे से 1:30 विविध प्रसंग प्रवचन संतो द्वारा (प्रतिदिवस) 13.12.2022 देव पूजन मण्डप हवनपूजन एवं आरती ( प्रतिदिवस ) प्रातः 6 बजे शिव अभिषेक (प्रतिदिवस)

13 से 21 दिसबंर – हरिवंश पुराण कथा, वंश गोपाली पूजन (संतान प्राप्ति के लिए)

13 से 21 दिसबंर – संगीतमय श्रीराम चरित्र कथा संत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज द्वारा

पूर्णाहूती एवं महाभण्डारा 21.12.2022 पुज्य संतो की विदाई 13 तिथी बुधवार को

इस कार्यक्रम में 500 से 700 नागा सम्प्रदाय के संत पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के संतों का आगमन होगा। इस महायज्ञ में तुलसी पीठ चित्रकूट से रामानन्दाचार्य सम्प्रदाय के रामभद्राचार्य महाराज, सुमेरू पीठ से नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज, जोषीमठ बद्रिकाआश्रम से वासुदेवानन्द महाराज, अयोध्या से आचार्य विद्याभास्कर महाराज, अयोध्या से ही धर्माचार्य डॉं. रामकमल वेदान्ती महाराज, महामण्डलेश्वर अमरदास महाराज सहित अनेक प्रमुख विद्यान सन्तों का आगमन हो रहा है।

इस महा आयोजन में जूना अखाड़ा, शैव संयासी बैरागी सम्प्रदाय, उदासीन सम्प्रदाय, रामानन्दाचार्य सम्प्रदाय, शाक्त सम्प्रदाय, वल्लभाचार्य सम्प्रदाय, हरियाषी सम्प्रदाय व अनेक सम्प्रदायों के सन्तों का आगमन हो रहा है। राजीवलोचन महाराज कामद पीठ चित्रकूट का प्रतिदिन रामकथा पर संगीतमय प्रवचन होगा।

हरिवंश पुराण की कथा व वंश गोपाली पूजन
यह भव्य यज्ञ का आयोजन यज्ञ सम्राट सियाराम दास महाराज खाखी बाबा मठ हिंगोली महाराष्ट्र के नेतृत्व में किया जा रहा है। यज्ञ के साथ-साथ सन्तानविहीन दम्पत्तियों के लिए हरिवंश पुराण की कथा व वंश गोपाली पूजन का भी आयोजन होगा, जिसमें सन्तान विहीन परिवार अपना नाम यज्ञ स्थल पर जाकर लिखवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button