आम चर्चा

दिवाली त्यौहार के बाद ठंड की दस्तक : शाम होते ही गिरने लगा तापमान, दीवाली होते ही बदल गया मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने दी दस्तक

दिवाली त्यौहार के बाद प्रदेश में ठंड की दस्तक हो गई है। रायपुर समेत कई शहरों में सुबह-सुबह अच्छी-खासी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम ने करवट बदल ली है, लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है।इधर कवर्धा में पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि 10 बजे के बाद लोगों को तीखी धूप का एहसास हो रहा है। रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर में भी मौसम में बदलाव से ठंड पड़ रही है।

प्रदेश में ठंड के शुरूआत के साथ ही अभी दो से दिन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। जिसके चलते ठंड में और बढ़ोतरी के आसार है। वहीं आगे भी बादल साफ रहा तो तापमान में गिरावट आना संभव है। ठंड की दस्तक के साथ ही कवर्धा में कड़ाके के ठंड की शुरूआत हो गई है। यहां पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। बता दें कि हर साल कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की मोटी चादर बिछ जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी संभावना बढ़ गई है।

वही दुकानदारों ने सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का नया माल बेचना शुरु कर दिया है। अब तो जल्द ही शाम होने लगी है। सात बजे के बाद अंधेरा छाने लगता है। बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्यों कि मौसम का उतार-चढ़ाव उन्हें बीमार कर सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button