आम चर्चा

26 नवंबर को खैरागढ़-छुइखदान-गंडई जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित अंबेडकर चौक में मनाया जायेगा संविधान दिवस

खैरागढ़। 26 नवंबर को खैरागढ़-छुइखदान-गंडई जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित अंबेडकर चौक में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध लोगों की ओर से 26 नवंबर को शाम 4 बजे संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता सुभाष सिंह, साहित्यकार डॉ. जीवन यदु राही, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत पांडेय व सामाजिक चिंतक भागवत शरण सिंह जी मुख्य वक्ता के रूप शामिल होंगे।
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संसद को संविधान सौंपा गया। तत्पश्चात भारत स्वतंत्रता संप्रभुता, अखंडता, गणतंत्र होने के फलस्वरूप आज भारत सपूर्ण विश्व में मजबूत लोकतंत्र की आभा बिखेर रहा है।

आयोजन समिति ने जिलेवासियों, शहर के नागरिकों, महिलाओं-पुरुषों और युवा साथियों और अन्य सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संविधान दिवस पर संविधान तज्ञ विशेषज्ञों से नागरिक और समाज हित में जानकारी लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button