आम चर्चा

कांग्रेस नहीं चाहती थी राम मंदिर बनें, मोदी जी के प्रयासों से ही आज हिन्दू आस्था को मिला सम्मान : योगी आदित्यानाथ

कांग्रेस शासन में अपना अस्तित्व बचाने के लिए छत्तीसगढ़ संघर्ष कर रहा, यह संघर्ष अब परिवर्तन का संकल्प बन गया है : भावना बोहरा

कवर्धा। आज बस स्टैंड कुंडा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिहार श्री राणा रणधीर सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, विशिष्ट जन, जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। योगी आदित्यनाथ ने अपने ओजस्वी भाषण से जमकर कांग्रेस पर हमला बोला और केंद्र की मोदी सरकार के किये गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति गरीब और जनविरोधी है। विगत 500 वर्षों की जो समस्या थी करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र रहे अयोध्या में भव्य राम मंदिर को कांग्रेस बनने नहीं देना चाहती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प तथा उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और जनवरी में उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, हम सभी उत्तर प्रदेश की जनता का ननिहाल है, यहां आते ही एक परिवार की भांति हमें प्यार और अपनापन मिलता है। प्रधानमंत्री जी ने 2014 में रामराज्य की जो आधारशिला की स्थापना देश में विकास,सुरक्षा और सुशासन के रूप में किया उसका सहभागी छत्तीसगढ़ भी बनें इसलिए 2023 में छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की सरकार बने इसके लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है। 7 नवम्बर को आप जब भी मतदान करेंगे तो एक बात याद रखना की जिस प्रभु श्रीराम के मंदिर की उपेक्षा कांग्रेस ने की उसे भाजपा की सरकार ने संवारा है। पिछले पांच वर्षों में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास नहीं किया, राम भक्तों पर लाठी चार्ज किया, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, नौजवानों को नौकरी नहीं दी, बहन-बेटियों की सुरक्षा पुख्ता नहीं किया, लोगों के आवास को छिना। भ्रष्टाचार की एक एक कड़ी को जोड़कर आज भूपेश सरकार आने भी कांग्रेस की नीति को स्पष्ट किया। शराब घोटाला, कोयला घोटाला हमने तो बिहार में सुना था चारा घोटाला, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में गोबर घोटाला सुनने को मिला। जिस छत्तीसगढ़ की नींव अटल जी ने रखी उसे कांग्रेस बर्बाद कर रही है लेकिन अब इन झूठे लोगों को हटाने और भाजपा ने छत्तीसगढ़ को जो विकास का गढ़ बनाया था उस विकास के कमल को खिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आप सबी जरुर वोट दें।

पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य से जनता की सेवा, सुरक्षा के लिए निस्वार्थ काम करती है। लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता केवल कमीशनखोरी का काम करते हैं। पांच वर्षों में कांग्रेस ने जितने विकास कार्यों में उपलब्धि अर्जित नहीं की उतने घोटाले और भ्रष्टाचार किये हैं। युवाओं के भविष्य को भी इस भूपेश सरकार ने नहीं बक्शा, नौकरी देना तो दूर अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए पीएससी घोटाला किया। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है, और हमने घोषणा पत्र में जो भी संकल्प किये हैं वो जरुर पूरे होंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 36 घोषणाएं की थी लेकिन सबकी सब आज तक अधूरी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया है, दो वर्षों का बकाया धान बोनस, महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार और एक वर्ष में 12000 रुपए, युवाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिला स्वसहायता समूहों को 5 लाख तक का न्यूनतम दर पर ऋण, छत्तीसगढ़ में छात्राओं को स्नातकोत्तर तक निशुल्क शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक निशुल्क इलाज को दुगुना कर 10 लाख तक मुफ्त उपचार की स्वास्थ्य बिमा देने जैसे कई महत्वपूर्ण व जनहितैषी काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।

भावना बोहरा ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण छत्तीसगढ़ अपना अस्तित्व खो रहा है। विकास का गढ़ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज कर्ज के बोझ तले दब रहा है, यहां की कांग्रेस सरकार दिल्ली में बैठे कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम का काम कर रही है, शांति का टापू कहा जाने वाला हमारा प्रदेश आज सामाजिक हिंसा की भेंट चढ़ रहा है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा के समुचित विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में उन्होंने जो सेवा कार्य एवं सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस, हेल्थ पैथ लैब, बेटियों के लिए निशुल्क बस सेवा व अन्य जनहित के कार्यों का लाभ पूरे पंडरिया विधानसभा विधानसभा की जनता को दिलाना ही उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 7 जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी जहाँ जनता की मूलभूत समास्याओं, दुविधाओं एवं शासकीय कार्यों में आ रही बाधाओं सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने संबंधी सभी कार्यों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। यह सभी कार्य आप सभी के आशीर्वाद से ही संभव होगा इसलिए 7 नवम्बर को 4 नंबर बटन में आप सभी विकास की पहचान कमल निशान को चुनकर पंडरिया की समृद्धि के लिए मतदान जरुर करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button