शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरहट्टा में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरहट्टा में बुधवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक और आकर्षक मॉडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर अनुराग चंद्रवंशी,द्वितीय कु.भूमिका चंद्रवंशी एवं रोशनी,तृतीय कु.रोशनी निषाद, ने प्राप्त किया।

संस्था के प्राचार्य रामफल चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुये कहा कि पूरे विश्व में भारत ही विश्वगुरु बनेगा।भविष्य भारत का है, इसलिए विज्ञान के साथ बच्चों का नाता जरूर होना चाहिए। साथ ही साथ विज्ञान के साथ जुड़ाव भी हमारे शिक्षा व्यवस्था को और प्रखर बना देता है। उन्होने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों के कार्य का भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चो को साइंस के प्रति जिज्ञासा बनाये रखने के लिये हमारे संस्था में इस तरह को आयोजन हमेशा होगा।श्री चंद्रवंशी ने बच्चो को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रीति तिवारी ने बच्चो को विज्ञान एवं तकनीकी के महत्व को समझाया।कार्यक्रम का संचालन मिथलेश वर्मा (व्याख्याता)के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य रामफल चंद्रवंशी,बी.आर .साहू,एम. के. वर्मा, प्रीति तिवारी, ममता गुप्ता,कोसरे मैडम,शिव भास्कर ,ए. डी मानिकपुरी, यू वर्मा, अंजू निर्मलकर, ललिता तिलकवार सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

