आम चर्चा

कवर्धा के वरिष्ठ पत्रकार स्व. छत्रपाल सिंह ठाकुर के सुपुत्र पत्रकार पद्मराज ठाकुर एवं परिजनों से मंत्री अकबर ने की मुलाकात

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का आज शुक्रवार को कवर्धा शहर के विभन्न वार्डो में पहुचकर आमजन, गणमान्य नागरिक, महिला, बच्चो और समाजसेवी सहित प्रबुद्धजनों से सौजन्य भेंट मुलाकात का दौर जारी है। मंत्री अकबर का जगह जगह आत्मीय स्वागत और अभिनन्द भी हो रहा है। कैबिनेट मंत्री अकबर आमजनों से सीधे संवाद भी कर रहे है। भेंट मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री अकबर वार्ड नं 19 में पहुंच कर कवर्धा शहर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. छत्रपाल सिंह ठाकुर के सुपुत्र पत्रकार पदमराज ठाकुर एवम् उनके परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात कर हाल चाल जाना. स्व. श्री सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । कैबिनेट मंत्री अकबर के साथ कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा,समस्त वार्ड पार्षद गणमान्य जनप्रतिनिधि भी लोगो से भेंट मुलाकात कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button