आम चर्चा

भाजयुमो ने नगर पंचायत पांडातराई कार्यालय का किया घेराव :प्रधानमंत्री आवास योजना में लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप,रैली निकालकर की जमकर नारेबाजी

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। आवास में अनियमितता को लेकर भाजयुमो ने नगर पंचायत पांडातराई का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है। घेराव में नगरवासियों मे आक्रोश दिखाई दिया साथ ही कार्यकताओं और पुलिस के बीच में झड़प हुई। दरअसल पूरा मामला नगर पंचायत पांडातराई का है जहा पर आवास में अनियमितता को लेकर भाजयुमो और नगरवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत का घेराव किया है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत में लगातर आवास के मामलो में लगातर अनियमितता बरती जा रही है। जिसको लेकर नगर के आम लोगों में रोस व्यापत है।

भजयूमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आम जनता को आवास के लिए नगरवासियों को नगर पंचायत का चक्कर सालों तक काटना पड़ रहा है, चक्कर काट-काट कर चप्पले घिस गई है,लेकिन गरीबों को आवास नहीं मिलता है। नगर पंचायत में आवास का काम देख रहें सुरेश शर्मा के द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही है।जो पैसे नही देते उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है।

पंडरिया के पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी ने कहा की यहां का अध्यक्ष खुद ही भ्रष्टाचार मे लिप्त है।

जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा आवस को लेकर नगर पंचायत कर्मियों द्वारा व्यक्तियों को देखकर अवास दिया जा रहा है।गरीबों का पैसा जानबूझकर रोका जा रहा है। और गरीबों से तीस से चालीस हजार लिया जा रहा है।आमलोगों को जानबुझकर परेशान कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे है। इस सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कहा गया कि शीघ्र ही गरीबों का पैसा दिया जाए तथा दोषी कर्मचारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

भामजयुमो जिला महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आज नगर पंचायत में हाल ये है की अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा। नगर पंचायत के द्वारा घास भूमि, कोटवारी भूमि, शासकीय भूमि में भी आवास बनवाया गया है। इसका एक बड़ा वजह पैसा भी है, जो पैसा देते है उनके लिए कोई कागज की जरूरत नई है, लेकिन गरीबों को आवास के लिए दर दर भटकना पड़ता है। आज पांडातराई में सैकड़ों गरीब आवास के लिए 3 साल से चक्कर काट रहे है। लेकिन उनके पास पंचायत में देने के लिए पैसा नही है। इस लिए उनका आवास आज तक नही आया है।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पंचायत में आवास के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है।

जिला मंत्री हेमचंद चंद्रवंशी ने बताया कि नगर पंचायत की इस रवैया से आम जनता बहुत ज्यादा परेशान है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने बताया कि आवास में नाम लाने के लिए अलग से पैसा लेते है, उसके बाद किस्त डालने के लिए पैसे की डिमांड की जाति है। जिससे नगर के लोग बहुत ज्यादा परेशान है।

भाजयुमो के इस कार्यक्रम में लगभग 300 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर पंचायत के घेराव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी, महामंत्री बीरबल साहू,प्रदीप पुरी, दिनेश गुप्ता, शिवसहाय गुप्ता, दिलेश्वरी जैशवल, झल्लू साहु, विद्यानंद, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तरा साहु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी ,रितेश ठाकुर, सुखचैन चंद्रवंशी ,कोमल साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, अवध चंद्रवंशी ,रमेश केशवानी ,भारत चंद्रवंशी ,मालीकराम चंद्रवंशी, दयालु साहु, भागी साहु, भुनेश्वर जयसवाल, सिद्धांत मिश्रा ,दुजराम पटेल, कमलेश जयसवाल, नरेश साहु, अमित, प्रीतम जयसवाल ,हरीश चंद्रवंशी, कपिल चंद्रवंशी ,बबलू ,गोपाल धुर्वे ,मनचंद टंडन, अमित चंद्रवंशी, नरोत्तम साहु, मनहरण साहु, झय चंद्रवंशी, निरंजन चंद्रवंशी ,धनराज चंद्रवंशी ,सरवन चंद्रवंशी, नरहरी मीरे, गोपी, दिनेश साहु, अजीत ,अजय चंदवंशी, रज्जू पाली, राजकुमार पाली, हीरावन, टेकराम वर्मा व महिला मोर्चा के सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button