आम चर्चा

चिल्फी चेक पोस्ट में पुलिस की बड़ी कार्यवाही :फॉर्च्यूनर कार में भरे मिले नोटों के बंडल, 1 करोड़ रूपए कैश के साथ चिल्फी पुलिस ने किया जप्त

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा 1 सितंबर 2023। कवर्धा से एक बड़ी खबर आयी है। नोटों से भरी गाड़ी पकड़ायी है। कार में 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं। पुलिस की टीम में जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में 1 करोड़ रुपये रखे गये थे, हालांकि इस पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाना था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस को ये कामयाबी चिल्फी पुलिस चेक पोस्ट पर मिला है।4 संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए हैं, जो फरीदाबाद (हरियाणा) से दिल्ली होते हुए संबलपुर (उड़ीसा) कैश ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान कैश संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए चारों संदिग्ध से कैश के बारे में पूछताछ की जा रही है।मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ की सीमा पर चिल्फी में आबकारी विभाग का चेकपोस्ट है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकपोस्ट पर हर छोटी- बड़ी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को भी चेकिंग की जा रही थी। तभी कार क्रमांक- डीएल 2 सीबीए 3131 वहां से गुजर रही थी। कार में 4 लोग सवार थे। चेकपोस्ट पर तैनात आबकारी टीम ने चेकिंग के लिए कार रोकने का इशारा किया, लेकिन रोका नहीं और भागने की कोशिश करने लगे। तभी आबकारी टीम ने तत्काल आरटीओ बैरियर पर कॉल कर इसकी सूचना दी। आरटीओ बैरियर पर नाकेबंदी कर कार को रोका गया। इसकी सूचना तत्काल कलेक्टर व एसपी को भी दी गई।

सभी नोट 5-5 सौ के, गिनने मशीन मंगानी पड़ी: आरटीओ बैरियर पर कार सवार चारों संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। इतने में चिल्फी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आबकारी, पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान काले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया। सभी नोट 500- 500 की शक्ल में थे। पूछताछ में संदिग्धों ने कैश 1 करोड़ रुपए होना बताया है। जांच में जुटी पुलिस को नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कहा है कि… चिल्फी चेकपोस्ट में1 करोड़ रुपये कैश पकड़ाये हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार DL 2C BA3123 से ये 1 करोड़ रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक ये राशि फरीदबाद से संबलपुर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने निशांत वैध फरीदबाद, राहुल रावत फरदीबाद , नरेंद्र कुमार सहाय नयी दिल्ली और विपिन सिंह मयूर विहार दिल्ली को नोटों के साथ हिरासत में लिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button