आम चर्चा

चोवाराम साहू ने की सुतियापाट देवस्थल को मिनी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग,कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष रखी मांग

कवर्धा। विकासखण्ड स. लोहारा क्षेत्र में लगातार जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में अपनी सक्रियता निभाते आ रहे ग्राम रक्से निवासी कृषि उपज मण्डी कवर्धा के उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने एक फिर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मो. अकबर को पत्र लिखकर अंचल के सुतियापाट देव स्थल को मिनी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में चोवाराम साहू ने बताया कि विकासखण्ड स. लोहारा स्थित सुतियापाट देवस्थल पूरे क्षेत्र व जिले के लिए आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। यहां सुतियापाट पहाड़ी के ऊपर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों की आराध्य देवी मां हिंगुलाज माई विराजमान हैं। जिनका इतिहास काफी प्राचीनतम है। प्रत्येक वर्ष क्वांर एवं चैत्र नवरात्र पर्व पर मां हिंगुलाज माई के चरणों सैकड़ो भक्तों द्वारा आस्था के मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्जवलि कराए जाते हैं। साथ ही यहां कवर्धा सहित पूरे प्रदेश व दूसरे राज्यों से भी मां के भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन हजारों लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़े इस धार्मिक स्थल में जहां तक लोगों के लिए सुविधाओं की बात की जाए तो उसका आभाव देखने को मिलता है। मसलन सुतियापाट तक पहुंचने के लिए सुलभ मार्ग, मंदिर स्थल के आसपास सामुदायिक भवन, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही है। मण्डी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मो. अकबर का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर सुतियापाट मंदिर क्षेत्र के साथ सुतियापाट जलाशय के आसपास इन सुविधाओं का विस्तार कर इसका सौंदर्यीकरण कर दिया जाता है तो निश्चित ही यह एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। जिसका लाभ हजारों भक्तों को तो मिलेगा ही साथ ही यहां के क्षेत्रीय लोगों के लिए रोजी रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे। उन्होने कहा कि आज शासन के प्रयास से जिले के भोरमदेव, सरोधा जलाशय सहित अन्य क्षेत्रों को पर्यटन के लिहाज से व्यवस्थित व विकसित किया गया है। इसी प्रकार सुतियापाट देव स्थल को भी विकसित किया जा सकता है। श्री साहू ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो. अकबर से पर्यावरण व प्रकृति के लिहाज से इस बेहद खूबसूरत आस्था के केन्द्र को शासन की मिनी पर्यटेन केन्द्र में योजना में शामिल किए जाने की मांग की है।

लगातार जनसुविधाओं को रख रहे हैं शासन-प्रशासन के समक्ष
यहां बताना लाजिमी होगा कि कृषि उपज मण्डी कवर्धा के उपाध्यक्ष चोवाराराम साहू ने ही क्षेत्र के किसानो, ग्रामीणों और आम लोगों की समस्या को महसूस करते हुए इससे पूर्व स. लोहारा में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय खोलने की मांग शासन के समक्ष रखी थी। जिस पर गंभीरता दिखाते हुए, सीधे लोगों से सरोकार रखने वाले इस अनुविभागीय कार्यालय की स्थापना शासन द्वारा इसी वर्ष स. लोहारा मुख्यालय में की है। इसी प्रकार श्री साहू ने क्षेत्र के किसानो और स. लोहारा से जिला मुख्यालय कवर्धा की लम्बी दूरी को देखते हुए स. लोहारा में रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की भी मांग शासन के समक्ष रखी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कृषि उपज मण्डी कवर्धा के उपाध्यक्ष चोवाराम साहू द्वारा स. लोहारा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगतार अपनी सक्रियता निभातें आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button