आम चर्चा

शासकीय हाई स्कूल बैरख में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

कवर्धा। सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गांव के विद्यालय भवन एवं सड़क किनारे वृक्षारोपण कर जल संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कहा कि आज महर्षि वेदव्यास की जयंती के दिन ही हम गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाते है।इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते है। महर्षि वेदव्यास ने महाकाव्य महाभारत, श्री मद्भगवतगीता अठारह पूराण के साथ ही वेदों का संकलन किया है। मान्यताओं के अनुसार वेदों का संंकलन करने के कारण ही उनका नाम वेदव्यास पड़ा था। प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि- जिन गुरु ओं ने हमें गढने में अपना योगदान दिया है उनके प्रति हमें कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए और उसे जाहिर करने के दिन के तौर पर ही गुरू पूर्णिमा का त्योहार आषाढ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा ने भी गुरू पूर्णिमा में प्रकाश डाला। आज वृक्षारोपण किया गया एवं विगत वर्षो के विद्यालय प्रांंगण में कुल 218 वृक्ष एवं 33 पुष्प विकसित हैं।कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button