आम चर्चा

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर और केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कवर्धा। भारतीय युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा किया गया।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कैबिनेट मंत्री माननीय मो.अकबर,छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी डॉ.पलक वर्मा,सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका सारसर,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,जिला महामंत्री शिवप्रसाद वर्मा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महेश्वरी,आनंद ठाकुर,जिला प्रभारी चेतन भानुसाली,सह प्रभारी प्रतिक यदु,रामेश्वर पुरी गोस्वामी,अश्वनी वर्मा,जिलाध्यक्ष चन्द्रभान कोसले के निर्देशानुसार व कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा संदेश एवं मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती हुई महंगाई,बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर हरिनछपरा मां भवानी मंदिर,परम पूज्य गुरुघासीदास बाबा जैतखाम का पूजा अर्चना करके रामहेपुर,बुधवारा,प्रभाटोला,पोंडी श्री संकट मोचन हनुमान गार्डन में आरती कर समापन किया गया।

अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि देश में अराजकता,हिंसा का माहौल है,लोकतंत्र और संविधान का हत्या किया जा रहा है,सरकारी सस्थाओ को बेचा जा रहा है।देश के अंदर केवल एक ही नेता पूरे हिंदुस्तान की आवाज बुलंद कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।उसका नाम राहुल गांधी है।आम जनता की मुद्दा महंगाई-बेरोजगारी-भ्रष्टाचार-भूखमरी और अडानी के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सवाल किया जा रहा है,जिसको लेकर केंद्र की भाजपा सरकर बौखला गई है,और जवाब देने के बजाय हमारे नेता राहुल गांधी का संसद से सदस्यता रद्द करना, बंगला खाली कराना,जेड प्लस सुरक्षा हटाना,जांच एजेंसी ईडी,सीबीआई,इनकम टैक्स के माध्यम से विपक्ष के नेताओ के उपर दबाव बनाने की साजिश करना केंद्र सरकार के गलत नीति और तानाशाही के खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनराज वर्मा,जितेंद्र लहरे,प्रकाश चंद्रवंशी,देव चंद्रवंशी,आनंद चंद्रवंशी,बृजेश कौशिक,ऋषि तिवारी,जयप्रकाश बारले,जलेश बघेल,रमाकांत विश्वकर्मा,अजय वर्मा,रामगोपाल वर्मा,अमन वर्मा,प्रवीण वर्मा,भोला चंद्रवंशी,हेमंत सोनवानी,अनिरुद्ध वर्मा,यूनेश कौशिक,नरेश साहू, श्रीराम चंद्रवंशी,होरीराम वर्मा,राजकुमार चतुर्वेदी,अर्जुन वर्मा,पेखन मोहले,नेतराम,आशीष दुबे,नंदलाल यादव,घनश्याम मारकंडे,उतरा वर्मा भागीरथी,नेतराम चंद्रवंशी,मनहरण,सुनील वर्मा,इंद्रजीत मोहल्ले,दुर्गेश भारती,संदीप कुर्रे,प्रभु यादव,होरीराम साहू,बहोरन दास अनंत,राजेश मानिकपुरी,रामेश्वर लहरें,नीलकंठ आडिले,गौतम आडिले,रामविलास जांगड़े,सिद्धराम लहरें,श्यामरतन,मोनू वर्मा,लखेश्वर वर्मा,शांति लाल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button