आम चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा का दबदबा :भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 14 मीटर चक्र फेक कर दिलाया गोल्ड मैडल

कवर्धा। कबीरधाम जिले की बेटी छोटी मेहरा ने किया बड़ा कमाल किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेक कर भारत को गोल्ड मैडल दिलाया है। अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छोटी ने 16 देशों के खिलाड़ियों को परास्त कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले के छोटे कद की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा का दबदबा देखने को मिला। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटी मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है। इधर कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 7 मई 2023 को आयोजित 5 वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पिनशिप 2023 को बेंगलुरू ( र्नाटक) में आयोजित हुआ। इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत सहित कुल 16 देशों की दिव्यांग खिलाडियो ने भाग लिया। भारत देश की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेंककर भारत को गोल्ड मेडल एवं चक्र फेक प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक कुल 02 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की दृष्टि बाधित दिव्यांग खिलाड़ी ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर भारत को 02 पदक दिलाया। दृष्टि बाधित खिलाडी ईश्वरी निषाद को फोर्स एकेडमी कबीरधाम के संजय पैकरा ने रनर के रूप साथ दिया। छत्तीसगढ़ के दोनों दिव्यांग खिलाडियो ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को 04 पदक दिलाकर भारत का नाम रौशन किया। इन दोनों खिलाड़ियों का टीम कोच के रूप में वसीम रजा एवं निरंजन साहू टीम के साथ रहे।

चार वर्षो से कर रहे कड़ी मेहनत

दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी की सदस्य है। छोटी मेहरा विगत 04 वषो से एसपी डॉ.लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार में फोर्स एकेडमी के कोच वसीम रज़ा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छोटी और ईश्वरी लगातार कड़ी मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में मेंडल हासिल कर रहे है। कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा छोटी मेहरा को आर्थिक अनुदान राशि भी उपलब्ध कराया गया।

पहले रास्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हासिल कर चुके है गोल्ड मेडल

छोटी मेहरा कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी की सदस्य है। इससे पहले भी छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 21 वी राष्ट्रीय पैराएथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में कबीरधाम जिले के दिव्यांग एथलीट छोटी मेहरा 2 स्वर्ण पदक जीतकर अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया था।रास्ट्रीय प्रतियोगिता में 02 स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के साथ कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया था। सीनियर वर्ग में एफ 40 वर्ग के खिलाड़ी छोटी मेहरा ने गोलाफेंक एवं चक्र फेंक दोनों स्पर्धा में 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किया था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button