आम चर्चा

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रकाश का चयन

कवर्धा। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता 22 से 26 मार्च तक सेंट्रल स्टेडियम त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ राज्य दल के चयन के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 मार्च को खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा पुलिस ग्राउंड रायपुर में आयोजित किया गया था। चयन ट्रायल पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोच, मैनेजर सहित चौदह सदस्यीय दल का चयन किया गया। इसमें जिला कबीरधाम से शासकीय महाविद्यालय पिपरिया के सहायक ग्रेड 2 प्रकाश चंद्रवंशी का चयन किया गया है।

चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ संजय कुमार श्रीवास, सहायक ग्रेड 1 जेपी साहू, प्रोफेसर सत्येंद्र चंद्रवंशी, बृजभूषण वर्मा सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ सहित विद्यार्थियों और मित्रगणों ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button