आम चर्चा

वनांचल के संकुल पालक में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान

डायरी-पेन देकर शिक्षकों के योगदान को सराहा, शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश

कवर्धा। वनांचल स्थित संकुल केन्द्र पालक में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ की गई।

प्राचार्य ने बताया शिक्षक दिवस का महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने कहा कि भारत में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को इस अवसर पर डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा, प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय पालक सुरतिया राम साहू, प्रधान पाठक चोरभट्टी श्रीमती अन्नपूर्णा यादव, प्रधान पाठक श्रीमती सतरूपा भारद्वाज, प्रधान पाठक श्रीमती आरती झारिया, प्रधान पाठक शत्रुघ्न धुर्वे, प्रधान पाठक कोयटा नागवंशी, प्रधान पाठक भोला राम बनवासी, शिक्षिका एलमेडा मिंज, शिक्षिका सरिता मरावी, शिक्षक कृष्ण कुमार बघेल, पुरन साहू एवं भूपेंद्र साहू शामिल हैं।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य सहित संकुल अंतर्गत सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button