आम चर्चा

कवर्धा की बेटी भिनुप्रिया पात्रे ने रचा इतिहास : क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। खेलों और खिलाड़ियों के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा ने कवर्धा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि खेलों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा का यह छठवां वर्ष था जिसमें देश भर से चौरानबे हजार लोगों ने भाग लिया. परीक्षा में पचास में  पूरे पचास अंक प्राप्त कर , परीक्षा में लगे समय के हिसाब से निर्मित प्रावीण्य सूची में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने देश में तीसरा स्थान अर्जित कर इतिहास बनाया है.

श्री बग्गा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांत से इस परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली पहली छात्रा बन गई है भिनुप्रिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में कवर्धा जिले ने सर्वाधिक पंजीयन कर पूरे प्रांत में पहला स्थान प्राप्त किया.
भिनुप्रिया पात्रे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय, क्षेत्र संयोजक श्री अनंत डीके सहित सभी प्रांत टोली सदस्य, कवर्धा जिला क्रीड़ा भारती के गिरीश चंद्रवंशी, निखिल वर्मा, संजय तिवारी, राजेश चंद्रवंशी, विनोद ठाकुर, दीपक धावलकर, संगीता साहू, गणपत बघेल,सौरभ श्रीवास्तव, रोशन ठाकुर,अशवन साहू सहित सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की.
आज क्रीड़ा भारती के जिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंचकर यशस्वी छात्रा का सम्मान किया एवं उसके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर संस्था प्राचार्य अशोक गुप्ता, नीलम यदु, प्रतिमा झा, भावना गुप्ता, समिति सदस्य हर्ष खुराना, सुरेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र तम्बोली सहित अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

(*सादर, प्रकाशनार्थ*)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button