आम चर्चा

वृक्ष की महिमा महान, एक वृक्ष सौ पुत्र समान: संजय जायसवाल

कवर्धा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कवर्धा में संजय कुमार जायसवाल बीईडीओ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।श्री जायसवाल ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। धरा को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण जरुरी है।इसको संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि पर्यावरण है तो मानव जीवन है। इसके बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नही है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा।इसलिए हम लोगों को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित होना होगा। श्री जायसवाल ने पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button