Uncategorized

जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा बाल देखरेख संस्थाओं का किया गया निरीक्षण, शासन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया गया निर्देश

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 के तहत गठित निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन और समिति के सदस्यों ने संस्था में निवासरत बच्चों व कर्मचारियों से चर्चा कर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 तथा शासन से प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सी. एल. भूआर्य जिला महिला बाल विकास अधिकारी, सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, बी.एल. राज जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ विनोद चंद्रवंशी मानसिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,लता सोनी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, विश्वनाथ साहू, राजेन्द्र बारले सदस्य बाल कल्याण समिति, कु. क्रांन्ति साहू संरक्षण अधिकार संस्थागत जिला बाल संरक्षण इकाई, विवेका हैरिस अधीक्षक, रितेश तम्बोली बाल कल्याण अधिकारी शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button