आम चर्चा

बटूको ने लिया धर्म रक्षा का संकल्प : ब्राम्हण समाज के नेतृत्व में 20 विप्रो का हुआ उपनयन संस्कार

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। विप्र भवन कवर्धा में सामुहिक उपनयन संस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें रविवार को उपस्थित अतिथियों में संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव ललित मिश्रा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, भावना बोहरा विधायक पंडरिया, लक्ष्मी नारायण तिवारी समग्र ब्राह्मण महासंघ सचिव ब्राह्मण समाज छ.ग., डॉ पवन कुमार मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, गणेश तिवारी ने समाज हित में अपने विचार रखते हुए समाज को आगे बढाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिये सभी अतिथियों ने कहा कि ब्राह्मण में ज्ञान की विशिष्टता होती है जो कि सभी समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है। आगन्तुक अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। जनेऊ उपरांत बटुकों का बारात धूमधाम के साथ निकाला गया।



इन बटुको का किया गया उपनयन संस्कार

सुमित मिश्रा, प्रहलाद मिश्रा, राम कृष्ण मिश्रा, रुद्रान्श पिता प्रेम नारायण शर्मा ,समीर भट्ट,सुमित भट्ट, चंद्रभूषण तिवारी, कौशलेन्द्र दूबे, कुणाल शर्मा, शशांक शर्मा, उदय तिवारी,मयंक तिवारी, सूर्यकान्त द्विवेदी, मुरली पांडेय, साहित्य तिवारी, अक्षत मिश्रा, विवेक शर्मा, अभिषेक तिवारी और हर्ष द्विवेदी। आचार्य बिसाहू प्रसाद पांडेय, पं.हरिप्रसाद शुक्ला, सुमित दूबे, अमित दूबे व आनंद दूबे थे।

25 सालों से हो रहा बटुक संस्कार

ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में आयोजित जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में 20 बच्चों का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संस्कार संपन्न किया गया। समाज के अध्यक्ष बंटी तिवारी ने बताया कि पिछले 25 सालों से लगातार समाज के बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।

भिक्षाटन कर बटुकों ने किया गुरु को अर्पण

यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व बटुकों का मुंडन करवाया गया। बाद में विधि-विधान से भगवान गणेश सहित देवताओं का पूजन, यज्ञवेदी एवं बटुकों को अधोवस्त्र के साथ माला पहनाकर बैठाया गया। इसके बाद विनियोग मंत्र ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। गायत्री मंत्र की दीक्षा देने के बाद बटुकों ने भिक्षा लेकर गुरु को अर्पण की। इसके बाद गुरु ने उनके कानों में गुरु मंत्र दिया।

कार्यक्रम मे ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बन्टी तिवारी, सुरेश शर्मा, वेदनारायण तिवारी, मधु तिवारी, सुद्धू तिवारी, टी आर तिवारी, अश्वनी पाण्डेय, डां आनंद मिश्रा, राजेश पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, नंद शर्मा, उमेंश पाठक, भावेश मिश्रा, सौरभ शर्मा,बसंत शर्मा, वेदनारायण शर्मा, प्रदीप तिवारी,पूनाराम तिवारी, डां.पवन मिश्रा, आनंद मिश्रा, चन्द्रकिरण तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, विपीन शर्मा, संतोष चैबे, कमलेश द्विवेदी, बिन्नू तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा, संतोष चैबे, प्रमोद शर्मा निर्मल द्विवेदी, दुर्गेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, विजय पाण्डेय, पंकज तिवारी, अशोक शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, पूनाराम तिवारी, रेखा पाण्डेय, गीतांजलि शर्मा कार्यक्रम का संचालन अश्वनी पाण्डेय, टीपी दुबे, अभिषेक पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, उमेंश पाठक और राजेश पाण्डेय ने किया।

एक भाव से सबको विकास करना जरूरी – सांसद संतोष पाण्डेय

आयोजन को लेकर समाज को बधाई देते हुए ऐसे विभिन्न आयोजन समय-समय पर समाज के द्वारा होनो नितांत आवश्यक है। साथ ही सब को एक साथ एक भाव से सहयोग करने की बात भी कही।

समाज व जनसेवा के लिए सदैव तत्पर – भावना बोहरा

हमारे पूर्वजों का गौरवमयी अतीत रहा है, उसे आगे बढ़ाते हुए एकता और सामंजस्य बनाते हुए समाज को शिखर तक ले जाना है देश हित और समाजहित में हमेशा मिलकर कार्य करना किसी भी समाज की सफलता का प्रथम सोपान है।

समाज में संगठन आवश्यक – बंटी तिवारी

किसी भी समाज में संगठन का होना आवश्यक है। क्योकि संगठन से ही समाज बनता है। मुझे गर्व है कि में ब्राम्हण हूं और हमेशा समाज के किसी भी कार्य के लिए सदैव अग्रसर रहता हूँ हम सबको एक साथ मिलकर ऐसे कदम बढ़ाना है।

जनेऊ संस्कार से मन, बुद्धि-आत्मा होती है शुद्ध – मधु तिवारी
जनेऊ संस्कार से मन, बुद्धि व आत्मा की शुद्धि होती है, जनेऊ धारण करने के बाद ही सही मायने में बच्चा विद्याध्ययन करने लायक होता है। विगत 25 वर्षो से समाज द्वारा इस संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। जो निरंतर जारी है।


समाज को एक ऊंचाई प्रदान करना उद्देश्य – डॉ आनंद

जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि समाज हित में युवाओं द्वारा लगातार श्रेष्ठ कार्य किए जा रहे है। सभी को लक्ष्य बनाकर समाज को एक नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करने कार्य करना होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button