आम चर्चा

संविधान दिवस पर ग्रामीणों को दिया गया संविधान की जानकारी : देश में संविधान ही सर्वोपरी है-सीजेएम

केसीजी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वधान में संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम अकरजन और कुशियारी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक गर्ग ने कहा कि हमारे देश में संविधान ही सर्वोपरी है। संविधान की जानकारी छात्रों व आम लोगों को भी होनी चाहिए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे संविधान के प्रति जागरूक हों संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संबंध में कहा कि उस महामानव के जीवन संघर्षों कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए कि वह किस प्रकार से शून्य से शिखर तक की यात्रा किए।
आगे सीजेएम गर्ग ने लोगों को कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए भारत में कानून निर्माण की प्रक्रिया, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के कर्तव्य, कानूनी प्रक्रिया, गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, बाल विवाह, बाल मजदूरी, मोटरयान दुर्घटना दावा प्रकरण,लोक अदालत, मौलिक अधिकार, मोबाईल के लाभ-हानि, बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं अपराधों के संबंध में विस्तार जानकारी दी।

साथ ही श्री गर्ग ने भारतीय संविधान के विधिक प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा हमारा संविधान सामाजिक सौहार्द, सद्भाव तथा समानता लाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पैरालीगल वालंटियर गोलूदास ने भारतीय संविधान के निर्माण, महत्त्व एवं विशेषताओं से परिचित कराया।
साथ ही संविधान की उद्देशिका का पाठन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने , सरपंच दुर्गेश साहू, अहिमत बाई, पीएलवी गोलूदास सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button