पंडरिया नगरपालिका क्षेत्र के महिला समूहों का छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी ने किया सम्मानित
![](https://badegautiya.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0014.jpg)
पंडरिया। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं शिक्षिका स्वर्गीय मिनिमाता जी के पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया के समस्त महिला समूहों के सदस्यों को साड़ी देकर सम्मानित किया। पंडरिया शहर में समरू पारा में स्तिथ सतनाम भवन में पंडरिया नगरपालिका के समस्त महिला समूहों के महिलाओं ने एकत्रित होकर मिनिमाता पुण्यतिथि मनाया । उन्होंने महेश चंद्रवंशी को मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया उनकी आमंत्रण स्वीकार करते हुए महेश चंद्रवंशी ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोवाराम भास्कर, पार्षद चंद्रभान टंडन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, प्रवक्ता गौतम शर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिव गुप्ता, एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर मिनिमाता की पुण्य तिथि मनाया।जहा उन्होंने सतनाम चौरा में जैत खम्भ की पूजा अर्चना कर स्वर्गीय मिनिमाता जी के कार्यों एवं आदर्शो को याद कर उपस्थित सभा को सम्बोधित किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया।
![](https://badegautiya.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0016-1024x577.jpg)
मुख्य अतिथि महेश चंद्रवंशी के इस सम्मान के लिए सभी महिलाओं ने उनका स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में उन्हें सहयोग तथा आगे बढ़ने की शुभकामनाए दी।कार्यक्रम में महेश चंद्रवंशी के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिला समूहों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव ,कोषाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।