आम चर्चा

जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली मंगलवार को पहुंचेगी कवर्धा, बोड़ला में बैगा जनजाति के साथ सामाजिक भोजन और कवर्धा में मोर आवास-मोर अधिकार सम्मेलन के साथ होगा भव्य स्वागत

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जल, जन सेवा संकल्प बाइक रैली आज कबीरधाम जिले में प्रवेश करेगी। वडनगर से वाराणसी तक की बाइक यात्रा के रूट-6 के तहत यह रैली मध्यप्रदेश की ओर से चिल्फीघाटी के रास्ते जिले में आएगी। रैली के दौरान जल संरक्षण एवं जल उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

चिल्फी से बोड़ला तक होगा भव्य स्वागत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 12 बजे रैली चिल्फीघाटी पहुंचेगी। वहां से रैली बोड़ला के लिए रवाना होगी। रैली के जिले में प्रवेश को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

बोड़ला में बैगा जनजाति के साथ सामाजिक भोजन

बोड़ला में दोपहर 1 बजे सेवा कार्य के तहत क्षेत्र के आदिवासी बैगा समाज के साथ सामाजिक भोजन का आयोजन किया गया है। इसके बाद रैली कवर्धा के लिए प्रस्थान करेगी।

कवर्धा में मोर आवास-मोर अधिकार सम्मेलन

कवर्धा शहर में शाम 4 बजे रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मोर आवास-मोर अधिकार सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम से संबंधित समन्वय के लिए तामेश्वर जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

अगले दिन सेवा वाटिका में कार्यक्रम

रैली के अगले दिन बुधवार को प्रातः साढ़े 6 बजे सेवा वाटिका, कवर्धा में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। जलपान के बाद सुबह 8 बजे रैली पंडरिया के लिए रवाना होगी, जहां एनजीओ सम्मान एवं सेवा कार्य का कार्यक्रम निर्धारित है।

भाजपा ने की सहभागिता की अपील

जिला भाजपा ने पार्टी के पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से रैली के स्वागत एवं निर्धारित सेवा गतिविधियों में सहभागिता की अपील की है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कवर्धा के पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, कृष्ण कुमार वैष्णव, देव कुमारी चंद्रवंशी, महामंत्री मुकेश ठाकुर, नितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, गोपाल साहू, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष उमंग पांडे, उपाध्यक्ष शौरभ सिंह, महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी सहित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button