आम चर्चा

बोड़ला नगर पंचायत में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विकास को गति देने का लिया संकल्प

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।  कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत बोड़ला में हाल ही में नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

एसडीएम सागर सिंह ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम के दौरान बोड़ला एसडीएम सागर सिंह ने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित एल्डरमैनों—मानिकदास मानिकपुरी, गौतम गुप्ता और शारदा गंधर्व को आधिकारिक रूप से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एल्डरमैनों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष और पूरी टीम तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प

शपथ ग्रहण के उपरांत अपने संबोधन में नवनिर्वाचित एल्डरमैनों ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हम पूरी निष्ठा और तन्मयता से हमेशा आगे रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।नवनिर्वाचित पार्षदों ने शहर की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का भी संकल्प लिया।

इन अतिथियों की रही गरिमामई उपस्थिति


इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल ने की।समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी,उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, डॉ पीके मिश्रा, बलदाऊ चंद्रवंशी, बरसाती लाल वर्मा, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी,दिलीप वर्मा,रामजी दास मानिकपुरी,अनिल झरिया, भाजयुमो महामंत्री आशु चंद्रवंशी,सहित नगर पंचायत बोड़ला के सीएमओ और समस्त पार्षदगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button