सोढ़ा में पाँच दिवसीय पंडवानी उत्सव 11 जून से, पूनम सिन्हा देंगी मधुर प्रस्तुति : गूंजेंगी महाभारत की गाथाएं, ‘सुर सुरभि पंडवानी मंडली’ बिखेरेगी अपनी कला का जादू

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और गौरवशाली पंडवानी परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले के कबीरधाम अंतर्गत ग्राम सोढ़ा (रवेली) में एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। ग्राम सोढ़ा के चंद्रशेखर (गब्बर) चंद्रवंशी ने बताया कि आगामी 11 जून से 15 जून तक आयोजित होने वाले इस पाँच दिवसीय पंडवानी एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अधिकृत संस्था सुर सुरभि पंडवानी मंडली ग्राम मड़ेली, छुरा, जिला गरियाबंद द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश-प्रदेश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पूर्णिमा सिन्हा (पूनम) अपनी मधुर और ओजस्वी प्रस्तुति से दर्शकों को महाभारत की जीवंत कथाओं से रूबरू कराएंगी। वहीं, उनका साथ सहयोगी कलाकार के रूप में रागी भावना सिन्हा देंगी, जो अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर समां बांधेंगी। आयोजकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महाकुंभ का आनंद लें और नई पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ने में सहभागी बनें।
विशेष सहयोग प्रदान करने वाले प्रमुख नागरिक
इस बड़े सांस्कृतिक अनुष्ठान को सफल बनाने में ग्राम सोढ़ा के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से राजू चन्द्रवंशी, चिंताराम चन्द्रवंशी, बलदेव चन्द्रवंशी, शोभा चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी, जयचंद चन्द्रवंशी, लेखु चन्द्रवंशी, गोकुल चन्द्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी, अंजोरी पाली, बलदाऊ चन्द्रवंशी, बिसेन चन्द्रवंशी, धनसिंह चन्द्रवंशी, राजेश चन्द्रवंशी, धनंजय निषाद, दशरु निषाद, नरेश चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी, प्रकाश चन्द्रवंशी (पूर्व सरपंच), भोलाराम चन्द्रवंशी, नारद चन्द्रवंशी, कमल चन्द्रवंशी, लालजी चन्द्रवंशी, जयराम चन्द्रवंशी, जगन्नाथ चन्द्रवंशी, मोहित निर्मलकर, लालजी गोटिया, गब्बर चन्द्रवंशी, विक्रम चन्द्रवंशी, उमाशंकर चन्द्रवंशी, नारायण चन्द्रवंशी, गोकुल चन्द्रवंशी (पूर्व सरपंच), अमित चन्द्रवंशी (पूर्व जनपद सदस्य), परदेशी चन्द्रवंशी, कृष्णा चन्द्रवंशी, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, नंदकुमार चन्द्रवंशी, दसरथ चन्द्रवंशी।



