पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में विकास कार्यों को मिली गति : जनपद सदस्य रानी मिथिलेश चंद्रवंशी ने विकास कार्यों के लिए विधायक भावना बोहरा का जताया आभार

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र की सक्रिय जनपद सदस्य रानी मिथिलेश चंद्रवंशी ने जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए पंडरिया की लोकप्रिय व उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विधायक की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जमकर तारीफ की।
गांव गांव में हो रहा विकास कार्य
जनपद सदस्य रानी मिथिलेश चंद्रवंशी ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही कई गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु विधायक भावना बोहरा ने तत्परता दिखाई। विधायक के विशेष प्रयासों और त्वरित कार्यवाही से ग्राम पंचायत रैतापारा, डोंगरिया कला, चरखुरा कला, दशरंगपुर एवं उनके आश्रित ग्रामों के नागरिकों को बहुत बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मरों को रिकॉर्ड समय में बदलवाने तथा खार सड़कों पर मुरमीकरण कार्य कराए जाने से ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है।
“विधायक भावना बोहरा जी क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना और धरातल पर विकास सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली की पहचान है। उनके इन प्रयासों से ‘जनसेवा ही भावना’ का मुख्य उद्देश्य सचमुच साकार हो रहा है।” — रानी मिथिलेश चंद्रवंशी, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22
विधायक भावना बोहरा का मिल रहा निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग
रानी मिथिलेश चंद्रवंशी ने विधायक का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में विधायक भावना बोहरा का मार्गदर्शन और सहयोग इसी तरह निरंतर प्राप्त होता रहेगा।



