आम चर्चा

अवैध शराब तस्करी पर पंडरिया आबकारी की बड़ी गाज, आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार और परिवहन के खिलाफ कबीरधाम आबकारी विभाग ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी वृत्त पंडरिया की टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो दुपहिया वाहन के जरिए अवैध रूप से देशी शराब खपाने की फिराक में था। विभाग की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

कोयलारी कांपा मार्ग पर बिछाया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोयलारी कांपा से कुम्ही मार्ग की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए आबकारी उप निरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई।

शराब और बाइक जब्त, आरोपी सलाखों के पीछे

तलाशी के दौरान आरोपी राजू चंद्रवंशी पिता धनीराम चंद्रवंशी, निवासी ग्राम कुम्ही थाना पांडातराई के कब्जे से 29 नग देशी मदिरा प्लेन कुल 5.22 बल्क लीटर बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य ₹2,320 आंका गया है। आबकारी टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक CG 09 JB 5476 को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत लगभग 50,000 है।वही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सराहनीय रही टीम की भूमिका

कबीरधाम जिले में अवैध शराब माफियाओं के हौसले पस्त करने में पंडरिया आबकारी टीम की यह कार्यवाही बेहद सराहनीय है। इस पूरी कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अभिनव आनंद बख्शी आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उइके, कमल मेश्राम, तथा आरक्षक कामिनी भूआर्य व भूपेंद्र साहू की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा अग्रिम रही। आबकारी विभाग के इस सख्त रुख से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button