आम चर्चा

जोहार प्रीमियर लीग बोड़ला: सीजी कलेक्शन बनी चैंपियन, फाइनल में आरएस सुपर किंग को दी मात

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा । क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित ‘जोहार प्रीमियर लीग’ का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सीजी कलेक्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएस सुपर किंग को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजी कलेक्शन ने निर्धारित 10 ओवरों में 112 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस सुपर किंग की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन सीजी कलेक्शन की सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के कारण वे लक्ष्य से दूर रह गए और उपविजेता बने। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1,11,111 रुपये और उपविजेता को 55,555 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला अध्यक्ष छबीलाल वर्मा और युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी मौजूद रहे।नवीन जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और एकता की सीख देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट जैसे आयोजन समाज में भाईचारा मजबूत करते हैं। तुकाराम चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग का भरोसा दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर लोहरा कांग्रेस अध्यक्ष सौखी साहू, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ साहू संघ किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू, जुबी खान, भगवान पटेल, चेतन वर्मा और युवा नेता प्रवीण वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

13 टीमों के बीच हुई भिड़ंत, यूट्यूब पर हुआ लाइव प्रसारण

टूर्नामेंट में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सभी मैचों का 108 लाइव चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों लोगों ने देखा। सफल आयोजन में सुमित वर्मा, अजीत साहू, महेश वर्मा, अमित वर्मा, डॉ. मेश साहू, मोहित पटेल, अनिल साहू, सोनू मीरी, आकाश कोसले, लोकेश वर्मा, मनोज वर्मा, नीलू विश्वकर्मा, अमन वर्मा, संजू वर्मा और पूजा फ्लेक्स की अहम भूमिका रही।समापन अवसर पर अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रसिद्ध कमेंटेटर नीतेश छाबड़ा को उनकी बेहतरीन कमेंट्री के लिए विशेष सम्मान मिला। अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button