आम चर्चा

परीक्षा केंद्रों पर एबीवीपी ने तिलक लगाकर और पेन भेंट कर छात्रों का बढ़ाया उत्साह

बोड़ला। बोर्ड परीक्षाओं के आगाज के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विशेष आयोजन किया गया। बोड़ला क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर और पेन भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

परंपरा का निर्वहन और उत्साहवर्धन

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बोड़ला सहित क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर पहुँचे छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर मंत्री वेदांत चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा पेन वितरण का यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी बोड़ला, पोंडी, कुसुमघटा, सारंगपुर और सिंघारी के केंद्रों पर छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया। उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि सभी परीक्षार्थियों ने बेहतर तैयारी की है और वे निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। कुसुमघटा में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे पूर्व नगर मंत्री आशु चंद्रवंशी ने परीक्षा देने पहुँच रहे छात्र-छात्राओं को पेन वितरित किए और उनसे संवाद कर उनका डर दूर किया। आशु चंद्रवंशी ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि एकाग्रता के साथ परीक्षा दें, सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी। इस कार्य में प्रमुख रूप से पुनाराम पनागर नगर अध्यक्ष,ईश्वर वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,रूपेश भट्ट नगर सहमंत्री,यश गुप्ता, अमित सत्यवंशी, हेमू श्रीवासनगर उपाध्यक्ष,छत्रपाल, भोला, अनिल, राकेश पटेल सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button