आम चर्चा

जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला विकसित भारत का बजट – कुलदीप चंद्रवंशी

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा।भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री बोड़ला एवं ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द के उप सरपंच कुलदीप चंद्रवंशी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए आर्थिक संसाधनों को सुरक्षित रखने वाला है। भारत का विकास अब अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्च के साथ आगे बढ़ रहा है।
कुलदीप चंद्रवंशी ने कहा कि स्केल-अप, इक्विपमेंट, मटेरियल्स, फुल-स्टैक आईपी, स्किल सेंटर्स, नेक्स्ट-जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी भी तकनीकी क्षेत्र में भारत अब दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगा। हमारी टेक्नॉलॉजी स्वदेशी भी होगी और वर्ल्ड क्लास भी।
उन्होंने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में और तेज होगा। किसानों के हित में भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह प्रदान करेगा।
कुलदीप चंद्रवंशी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आधारभूत अधोसंरचना विकास पर केंद्र सरकार द्वारा छह गुना बढ़ोतरी का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य को भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button