आम चर्चा

विकसित भारत का संकल्प: बजट से छत्तीसगढ़ के अधोसंरचना और तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार – तीरथ वर्मा

बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी बोड़ला मंडल के उपाध्यक्ष तीरथ वर्मा ने वित्तीय वर्ष के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक अनुशासन बनाए रखते हुए विकास के लिए संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत
तीरथ वर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब किसी भी तकनीकी क्षेत्र में दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि:
स्वदेशी और वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी: भारत अब स्केल-अप इक्विपमेंट, मटेरियल और फुल स्टैक आईपी (IP) जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होगा।
सुरक्षित करियर: स्किल सेंटर्स, नेक्स्ट जेन मैन्युफैक्चरिंग और हाई वैल्यू इंजीनियरिंग के माध्यम से युवाओं के करियर को नई दिशा और सुरक्षा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
बजट में छत्तीसगढ़ के रेल बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। अमृत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को अगले वित्तीय वर्ष में और अधिक गति दी जाएगी। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ-साथ राजनांदगांव और डोंगरगढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
भारत विस्तार’ AI टूल से किसानों को मिलेगी अपनी भाषा में सलाह
कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने ‘भारत विस्तार’ (VISTAAR) नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया है। यह टूल छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में कृषि संबंधी सटीक और वैज्ञानिक सलाह प्रदान करेगा, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि होगी।
डिजिटल पंचायत और अधोसंरचना विकास
वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में UPI और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आधारभूत अधोसंरचना (Infrastructure) के बजट में सरकार द्वारा की गई छः गुना वृद्धि का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों तक पहुँचेगा।
“यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप है। इसमें किसानों, युवाओं और तकनीक को प्राथमिकता दी गई है, जिससे छत्तीसगढ़ विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।”
तीरथ वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा बोड़ला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button