आम चर्चा

ग्राम दनिया खुर्द में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमि पूजन

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। ग्राम दनिया खुर्द में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुए। सर्व प्रथम विधिवत पूजा अर्चना पश्चात 12 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मेरे जनपद क्षेत्र का लगातार विकास किया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य रुके थे, उन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी समुचित विकास के लिए कटिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति कराए हैं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ,सरपंच पारसमणी धुर्वे ,पूर्व जनपद सदस्य तिलक सेन ,चेतन दास वैष्णव ,ब्रम्हा पटेल ,सचिव भूलेश्वर जसवाल ,धीरजी पटेल ,पंच नानू राम साहू तुलसी साहू, रमता श्रीवास ,हरमू पटेल आनंद पटेल , बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button