शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा में संस्कृत सप्ताह समारोह का हुआ आयोजन

कवर्धा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा में संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिए एवं सतत विकास के लिए व्यावहारिक रूप में संस्कृत भाषा को अपने पर जोर दिया गया। विशिष्ट अतिथि गोपेश कुमार तिवारी के द्वारा संस्कृत भाषा की महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयुर्वेदिक पतंजलि द्वारा योग शिक्षा आदि में संस्कृत भाषा का अत्यधिक महत्व है। शिवनाथ वर्मा के द्वारा संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। संस्था के प्राचार्य अश्वनी कोसरे के द्वारा स्वागत भाषण एवं सत्यनारायण तिवारी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के सभी विद्यालय के बच्चे सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।संस्कृत में कार्यक्रम का संचालन महेश्वर प्रसाद द्विवेदी के द्वारा किया गया। हरि शुक्ला के द्वारा संस्कृत के विकास को अध्यापन व्यवस्था में शामिल करने पर विचार करने के लिए कहा गया विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा संस्कृत में सरस्वती वंदना नृत्य एवं स्वागत गीत नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया श्लोक भाषण गीत इत्यादि संस्कृत में ही कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर वर्मा अध्यक्ष के रूप में शिवनाथ वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर गोपेश कुमार तिवारी श्रीमती तिवारी सरपंच कन्हैया कुर्रे, अश्वनी वर्मा, प्रवीण वर्मा, भारती वर्मा,प्रभारी प्राचार्य अश्विनी कोसरे ,तुलसी राम टाडिया पूर्व प्राचार्य सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।