पालक संकुल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। पालक संकुल में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात संकुल प्राचार्य सोहन कुमार यादव द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। सहायक विकास खण्ड अधिकारी श्री राजपूत ने भी सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। 5वी, 8वी बोर्ड परीक्षा की भी तैयारी की जानकारी ली एवं शत प्रतिशत विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति हेतु सभी प्रधान पाठकों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, प्रधान पाठक श्रीमति अन्नपूर्णा यादव, प्रधान पाठक श्रीमति सतरूपा भारद्वाज, श्रीमति आरती झारिया, श्रीमति चमेश रावटे शिक्षिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास खण्ड अधिकारी राजपूत जी, संकुल प्राचार्य सोहन कुमार यादव, संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।