आम चर्चा

पति परमेश्‍वर बना दानव :आपसी विवाद के बाद पति ने लोहे की सब्बल से प्रहार कर अपने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा। कोतवाली थाना कवर्धा क्षेत्र के ग्राम दानीघटोली में 55 वर्षीय एक महिला की हत्या हुई है। पुलिस के मुताबिक हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी के नाखूनों पर लगे खून के धब्बों से पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का दावा किया है। मामले में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।


पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की है। मृतका अमरिका बाई पति राजाराम वर्मा (55 वर्ष) ग्राम दानीघटोली की रहने वाली थी। वह घर में अपने पति के साथ अकेली रहती थी। लेकिन अक्सर दोनों में विवाद होता था। मंगलवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ और अमरिका अपने कमरे में सोने चली गई। सोते समय आरोपी राजाराम वर्मा (70) ने लोहे के सब्बल से पत्नी अमरिका बाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस बुलवाई और कत्ल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया जाना बताया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर की बारीकी से जांच की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्कॉट टीम को बुलवाई गई। जांच के दौरान कमरे में रखे अलमारी के अंदर खून से सना सब्बल बरामद हुआ। इससे मृतका के पति राजाराम पर हत्या का शक हुआ। पूछताछ में पहले तो आरोपी गुमराह करते रहा, फिर उसके नाखूनों पर लगे खून के धब्बों से मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया।

मृतका अमरिका बाई आरोपी राजाराम वर्मा की दूसरी पत्नी थी। दोनों के दो बेटे थे। 10 साल पहले एक की मौत एक्सीडेंट में हुई थी। वहीं दूसरा कमाने-खाने लखनऊ (उप्र) गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई थी। पति-पत्नी अकेले घर में रहते थे। अमरिका बाई (मृतका) मजदूरी कर घर चलाती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में चोरी के आरोप में जेल भी जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button