पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव तक समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया के विकास को नई गति दे रही हैं। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रही दो प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कुल 9 करोड़ 33 लाख 1 हजार रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 71 लाख 59 हजार रुपए की लागत से डेंगुरजाम से अमनिया तक 3.20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपए की लागत से देवसरा से कुई तक 7.4 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। इन विकास कार्यों के माध्यम से ग्राम देवसरा,अमनिया, डेंगुरजाम, कुई सहित क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, आवागमन सुगम बनाने तथा ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसकी रोशनी अंतिम छोर पर बसे गांव और वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। सड़कें विकास की आधारशिला हैं, जो गांवों को शहरों से, किसानों को बाजार से, विद्यार्थियों को शिक्षा से और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ती हैं। इन सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण से वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल एवं आदिवासी अंचलों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि वनांचल में सड़कों का मजबूत जाल विकसित हो, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो और प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इन कार्यों से क्षेत्र में विकास, विश्वास और समृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में सड़क निर्माण केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक अवसर और सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम है। सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर पंडरिया के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, पीएम जनमन योजना के माध्यम से 3500 पीएम आवास, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच, टैंकरों और बोर खनन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, दामापुर में लिंक कोर्ट की स्थापना से प्रशासनिक सुविधाएँ अब अपने गाँव के नजदीक मिल रही है, महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस संचालन से वनांचल की बेटियां भी अब उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से आपातकालीन समय में त्वरित सहायता एवं निःशुल्क मोबाइल हेल्थ लैब के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच की सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल रही है। पंडरिया क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में विकास कार्यों को गति देना, जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनजीवन को सुगम बनाना हमारा संकल्प है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री बसन्त वाटिया जी, मंडल महामंत्री श्री सोनू सलूजा, श्री दशरथ कुंभकार जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उत्तम मस्कोले जी, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू जी, श्री रतिराम भट्ट जी, सरपंच श्रीमती हेमा भट्ट जी, श्री रिद्ध राम श्याम जी, श्री नरेश हाठले जी, श्री हिम्मत मोंगरे जी, श्री रामगोपाल वट्टी जी, श्री राजकुमार नेताम जी, श्री थानेश्वर जायसवाल जी, श्री राय सिंह ध्रुवे जी, श्री अमित राज जी, श्री श्याम सिंह मरकाम जी, श्री इतवारी मछिया जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।



