उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने स्वयं के व्यय से डोगरिया कला में कराया सड़क निर्माण, ग्रामीणों एवं किसानों के चेहरे खिले

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। । पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर जनप्रिय लोकप्रिय उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत डोगरिया कला में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने स्वयं के व्यय से सड़क निर्माण कार्य कराकर ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है।
ग्राम डोगरिया कला में लंबे समय से सड़क की समस्या के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा किसानों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक भावना बोहरा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पहल की और अपने निजी व्यय से सड़क निर्माण कार्य करवाया। सड़क निर्माण पूर्ण होने से अब ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है तथा किसानों को कृषि उपज के परिवहन में भी आसानी होगी।
जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और तत्परता क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से गांव की तस्वीर बदल गई है और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



