जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने किया हाई स्कूल बैरख का निरीक्षण

कवर्धा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तिमाही परीक्षा संचालित था। परीक्षा दो कमरों में संचालित था। परीक्षा शांति पूर्ण संचालित संचालित था। विद्यालय में किचन गार्डन, इको क्लब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संकुल क्षेत्र माध्यमिक विद्यालय ढोलबज्जा में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। विद्यालय में अध्यापन का स्तर एवं मध्याह्न भोजन, शिक्षक डायरी का निरीक्षण किया गया।एवं सतत् पालकों से संपर्क कर विद्यालय की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निर्देशित किया। आदिवासी बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला भानु प्रताप चंद्राकर, सहायक विकास खंड अधिकारी शेखर सिंह राजपूत, संकुल प्राचार्य सोहन यादव, संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा उपस्थित थे।