आम चर्चा

पेड़ के नीचे बीड़ी पी रहे थे मनरेगा श्रमिक मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 से अधिक ग्रामीण हुए घायल

कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा ब्लाक के ग्राम पंचायत बानो में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को काम रहे ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। दरअसल, कुछ ग्रामीण पेड़ के नीचे बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। धूम्रपान की धुंए मधुमक्खी को पसंद नहीं है। इस कारण वे हमला कर दिए। इससे करीब 20 से अधिक ग्रामीण घायल है। मिली जानकारी अनुसार मधुमक्खियों के हमला के बाद सभी श्रमिकों काम छोड़कर भाग गए। इस दौरान मधुमक्खियों ने श्रमिकों के सिर, चेहरा, हाथ पैर को काट लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 और 108 को जानकारी दी गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में भर्ती कराया गया है।

20 श्रमिकों को छुट्टी दे दिया गया

प्राथमिक उपचार के बाद करीब 20 श्रमिकों को छुट्टी दे दिया गया है। वही गंभीर रूप से घायल युवराज पटेल, तिहारी पटेल, बिराजु बाई, श्यामा बाई, जाम बाई समेत अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना सुबह 8 बजे की घटना है। जिस जगह पर काम चल रहा है उसके आसपास करीब चार से पांच पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता है। इसी दौरान पेड़ के नीचे धूम्रपान करने से मधुमक्खी ने हमला किया।

मधुमक्खी के डंक का असर 48 घंटे

सरकारी अस्पताल में करीब 4 लोगों का उपचार चल रहा है। इसमें कुछ महिलाएं भी है। वर्तमान में सभी कंट्रोल में आ गए है। लेकिन, मधुमक्खी ने जिस जगह को काटा था, वह सूज चुका है। यहीं कारण है कि अस्पताल से छूट्टी नहीं दी गई है। सभी का उपचार होने के बाद छूट्टी दिया जाएगा। इसके अलावा कई लोगों को बुखार भी आ रहा है। बताया जा रहा है कि मधुमक्खी के डंक का असर करीब 24 से 48 घंटे तक का होता है। राहत की बात है कि जिन्हे मधुमक्खी ने काटा है, वे युवा व बुजुर्ग है। बच्चों को काटता तो खतरा ज्यादा होगा।

एक हफ्ते के भीतर ये दूसरी घटना

मधुमक्खी की हमले की यह पहली घटना नहीं है। बीते हफ्ते भी मनरेगा के कार्य के दौरान हमला हो चुका है। मनरेगा के तहत काम करने पहुंचे ग्रामीणों पर एकाएक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे 12 मजदूर घायल हो गए। इसमें चार मजदूरों गंभीर थे। घटना बोड़ला ब्लॉक के तरेगांव जंगल थाना अंतर्गत ग्राम कौहापानी की है।ग्राम कौहापानी में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। इसमें काम के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे एकाएक मधुक्खियों का झुंड मजदूरों की ओर पहुंचा और हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। मधु मक्खियों के डंक पड़ने से करीब 12 लोग घायल हुए थे। हालांकि वर्तमान में सभी लोग स्वस्थ्य है।

घायल जमीन पर तड़पने लगे

ग्राम पंचायत बानो में मनरेगा के काम करने के दौरान पास के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड ग्रामीणों की ओर आया हमला कर दिया। मधुमक्खियों को देख सभी मजदूर भागने लगे। कुछ मजदूर गिर भी गए थे। घटना के बाद सभी घायल जमीन पर तड़पने लगे थे। हालांकि एक-एक कर ग्रामीणों को मौके से निकाला गया व वाहन के माध्यम से अस्पताल लाया गया। हालांकि आज फिर से गांव में मनरेगा का कार्य जारी रहेगा। बता दे कि पूरे साल में सबसे ज्यादा मनरेगा का कार्य गर्मी के दिनों में ही होता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button