आम चर्चा

शासकीय हाई स्कूल बैरख में सोखता गड्ढा निर्माण कर जल संरक्षण हेतु शपथ लिया

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। वनांचल में स्थित शासकीय हाई स्कूल बैरख में आज 20 जून को जल संरक्षण हेतु सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण हेतु शपथ लिया एवं विद्यालय प्रांगण में स्थित नलकूप के पास एक जल संचय हेतु सोख पिट बनाया गया। जल संरक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संचय कर, जल स्तर को सहेजना है।भू-जल स्तर में गिरावट जिले के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है। यदि समय रहते हम सभी ने मिलकर प्रयास नहीं किए,तो आने वाले वर्षों में जल संकट और गहराएगा। यही सोच कर पूरे जिले में जिला प्रशासन द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है । यह जल संरक्षण का कार्य कर, जल जागरूकता महा अभियान शुरू किया गया है । जिससे वर्षा के जल को संचय किया जा सके। कहा भी गया है ” जल है, तो कल  है ” यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जरूरी है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और जन भागीदारी, सहभागी लोकतंत्र का भी प्रतीक है। इस जन जागरण महा अभियान में विद्यालय परिवार से प्राचार्य सोहन यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर एवं  सुनाउ मसराम एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button