आम चर्चा

किसान मोर्चा दुर्ग संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी बने हरेन्द्र सिंह राजपूत

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करते हुए सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के लिए संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक सिंह ठाकुर जी की सहमति एवं निर्देश पर यह सूची जारी की गई है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री रविश गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  हरेन्द्र सिंह राजपूत जी को सौंपी गई है। उन्हें दुर्ग संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके साथ सह-प्रभारी के रूप में मुकेश पठारी जी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

किसानों की आवाज को देंगे नई गति

हरेन्द्र सिंह राजपूत लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसान हितों से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग संभाग में किसान मोर्चा का सोशल मीडिया और अधिक सशक्त होगा।

इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश के अन्य संभागों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर में भी सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

क्षेत्र में हर्ष, बधाइयों का तांता

हरेन्द्र सिंह राजपूत जी की नियुक्ति की खबर मिलते ही दुर्ग संभाग सहित पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, किसानों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आभार व्यक्त

अपनी नियुक्ति पर हरेन्द्र सिंह राजपूत जी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेश नेतृत्व एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि -“पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से निभाऊंगा। किसान मोर्चा की रीति-नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button