आम चर्चा

विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से जलेश्वर महादेव परिसर में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरियाकला में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र जलेश्वर महादेव परिसर के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण तथा सीसी रोड निर्माण कार्य का पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन किया। 55 लाख 20 हजार रुपए की लागत से जलेश्वर महादेव परिसर का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही सीसी रोड निर्माण से आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामवासियों को सुविधाएं प्राप्त होंगी, साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा 6 लाख रुपए की लागत से भव्य प्रवेश द्वार, 14 लाख रुपए की लागत से महादेव मंदिर से बी.टी.रोड तक सीसी रोड, 10 लाख रुपए की लागत से 7 सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, 5 लाख रुपए की लागत से मंदिर व मेला परिसर में जलसंविरण कार्य एवं पानी टंकी व पेयजल व्यवस्था, 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर एवं मेला परिसर में चेकर टाइल्स व पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, 5 लाख रुपए की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा 5 लाख 20 हजार की लागत से अनुज के घर से मोहित साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा का विकास केवल सड़कों, भवनों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जलेश्वर महादेव जैसे आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन स्थलों का विकास आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा। आज पंडरिया विधानसभा यहाँ के विकास, सड़कों के विस्तार, मिनी स्टेडियम, 250 सीटर नालंदा परिसर, प्रशासनिक सुविधाओं हेतु लिंक कोर्ट जैसे जनसुविधाओं तथा हमारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण व जन आस्था के सम्मान के रूप में अपनी एक विशेष पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों के लिए मंदिर में 38 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण कार्य अपनी पूर्णतः की ओर है और जल्द ही उसका लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आस्था के केंद्रों के विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों। ग्राम डोंगरियाकला में जलेश्वर महादेव परिसर का विकास इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्रवासियों की आस्था का सम्मान और क्षेत्रवासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी जो पूरी हो रही है जिसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देती हूँ और डबल इंजन भाजपा सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्यों को निरंतर गति मिले और प्रत्येक गांव अपनी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, धार्मिक एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की नई पहचान बनाए और हर वर्ग को शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ मिले।

इस अवसर पर सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला कबीरधाम के अध्यक्ष श्री लालजी चंद्रवंशी जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू जी, नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप पुरी गोस्वामी जी, जनपद सदस्य श्रीमती रानी चंद्रवंशी जी, मंडल महामंत्री श्री भागीरथी साहू जी, श्री रविशंकर चन्द्रवंशी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामकुमार चंद्रकार जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुरली चंद्राकर जी, सरपंच श्री बैजनाथ चंद्रवंशी जी, उपसरपंच श्रीमती लक्ष्मीन निर्मलकर जी सहित समस्त पंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button