आम चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचा रहा सेवा संकल्प अभियान : सेवा सेतु शिविर में 660 आवेदनों पर होगी कार्रवाई, हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

आशु चंद्रवंशी,बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बोड़ला में नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में कन्या माध्यमिक शाला परिसर में खंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने सहभागिता की और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों से भेंट-मुलाकात की।

4 सेक्टरों में बांटा ब्लॉक, बोड़ला सेक्टर में लगा दूसरा शिविर

जनपद पंचायत के सीईओ योगेश वर्मा ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत पूरे ब्लॉक को 4 सेक्टरों में बांटकर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले खैरबना कला में आयोजित शिविर में 508 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निराकरण किया जा रहा है। बोड़ला के बाद मंगलवार को तितरी और अंतिम शिविर ग्राम छुही में आयोजित किया जाएगा। बोड़ला सेक्टर में जनपद पंचायत की 32 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत बोड़ला के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया।

660 आवेदन प्राप्त, शौचालय और राशन कार्ड के सबसे ज्यादा मामले

शिविर में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों की समस्याओं व मांगों से जुड़े कुल 660 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका गुणवत्ता के साथ निराकरण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 154 आवेदन शौचालय निर्माण से संबंधित प्राप्त हुए। वहीं 95 आवेदन नए राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने और नाम काटने से जुड़े रहे। विभिन्न पेंशन योजनाओं से संबंधित 11 आवेदन मिले, जबकि अन्य विभागों से जुड़े 197 आवेदन प्राप्त हुए। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रणव प्रवेश प्रधान ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र से 16 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें 15 मांग आधारित आवेदन और एक शिकायत पत्र शामिल है।

आवास की चाबी, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड का वितरण

शिविर के दौरान अतिथियों ने दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास की चाबी सौंपी। वहीं 7 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 5 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड वितरित किए गए। शिविर परिसर में ब्लॉक स्तर के सभी विभागों की संयुक्त प्रदर्शनी लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने खिलौना संग्रहण को लेकर लोगों को जागरूक किया।

सेवा सेतु शिविर सुशासन का प्रतीक : नितेश अग्रवाल

शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा सेतु शिविर जनता जनार्दन के कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने वाले सुशासन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की जो भावना निरंतर दिखाई देती है, उसी संकल्प को जमीन पर साकार करने का कार्य ऐसे शिविरों के माध्यम से हो रहा है। सरकार और जनता के बीच दूरी कम हो तथा पात्र व्यक्ति तक शासन की योजना और उसका लाभ सीधे पहुंचे, यही सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। सेवा सेतु जैसे शिविर इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। जनसेवा केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सुशासन है।

हर घर मुनगा और खिलौना संग्रहण का दिया संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग प्रमुख नमन देशमुख ने हर घर मुनगा घर-घर मुनगा की थीम के माध्यम से मुनगा के उपयोग और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

भाजपा नेताओं ने बताया सेवा संकल्प का उद्देश्य

शिविर को मुख्य वक्ता विदेशी राम धुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल एवं जिला सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल योजनाओं की जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में बदलाव लाने का अभियान है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार मिलकर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, महामंत्री द्वय राजेश साहू एवं अमित वर्मा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बरसाती वर्मा, सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि छोटूराम चंद्रवंशी, अजय वर्मा, भाजयुमो महामंत्री आशु चंद्रवंशी, बल्लव चंद्रवंशी, पार्षद संदीप गुप्ता, नरेश साहू, सोमनाथ धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button